ब्रेकिंग न्यूज़
IFFI 2026 में मध्य प्रदेश की ग्रामीण और आदिवासी संस्कृति को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंच पर मिली पहचान। • छतरपुर: आदिवासी-दलित छात्रावासों की बदहाली पर सात दिन से धरना, बजट के इस्तेमाल की जांच की मांग • मंडला: आदिवासी गांव में पुल के लिए सरकार की नाकामी, 7 दिन में ग्रामीणों ने खुद नदी पर बनाया पुल • ક્રિકેટ ચેમ્પિયનશિપ: ભારતીય ટીમે ઓસ્ટ્રેલિયા સામે રોમાંચક મેચમાં ભવ્ય વિજય મેળવ્યો • क्रिकेट चैंपियनशिप: भारत ने अंतिम ओवर के रोमांचक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराया • चुनाव 2026: निर्वाचन आयोग ने घोषित की मतदान तिथियां, पूरे देश में आचार संहिता लागू • आदिवासी समाचार पोर्टल में आपका स्वागत है - आपका प्रमुख डिजिटल दैनिक • जमीनी पत्रकारिता • सत्य • निष्ठा • स्वतंत्रता • IFFI 2026 में मध्य प्रदेश की ग्रामीण और आदिवासी संस्कृति को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंच पर मिली पहचान। • छतरपुर: आदिवासी-दलित छात्रावासों की बदहाली पर सात दिन से धरना, बजट के इस्तेमाल की जांच की मांग • मंडला: आदिवासी गांव में पुल के लिए सरकार की नाकामी, 7 दिन में ग्रामीणों ने खुद नदी पर बनाया पुल • ક્રિકેટ ચેમ્પિયનશિપ: ભારતીય ટીમે ઓસ્ટ્રેલિયા સામે રોમાંચક મેચમાં ભવ્ય વિજય મેળવ્યો • क्रिकेट चैंपियनशिप: भारत ने अंतिम ओवर के रोमांचक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराया • चुनाव 2026: निर्वाचन आयोग ने घोषित की मतदान तिथियां, पूरे देश में आचार संहिता लागू • आदिवासी समाचार पोर्टल में आपका स्वागत है - आपका प्रमुख डिजिटल दैनिक • जमीनी पत्रकारिता • सत्य • निष्ठा • स्वतंत्रता •
मंगलवार, 24 नवंबर 2026 नई दिल्ली, 32°C धूप
सत्य • निष्ठा • स्वतंत्रता
Adivasi News • November 24, 2026 • 04:06 PM
7 views • 0 shares

मंडला: आदिवासी गांव में पुल के लिए सरकार की नाकामी, 7 दिन में ग्रामीणों ने खुद नदी पर बनाया पुल

मंडला के मवई क्षेत्र में बुढ़नेर नदी पर पुल की मांग वर्षों से अधूरी रहने के बाद कावड़िया गांव के 50-60 लोगों ने एकजुट होकर करीब पुल तैयार किया।

मंडला: आदिवासी गांव में पुल के लिए सरकार की नाकामी, 7 दिन में ग्रामीणों ने खुद नदी पर बनाया पुल

भोपाल: मध्य प्रदेश के मंडला जिले के आदिवासी अंचल में बुनियादी सुविधाओं की कमी के बीच ग्रामीणों ने अपनी समस्या का समाधान खुद खोजने की पहल की है। मवई विकासखंड के कावड़िया गांव के लोगों ने बुढ़नेर नदी पर पुल नहीं होने से लंबे समय से हो रही परेशानी के बाद अब सामूहिक रूप से कच्चा पुल तैयार कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या को कई बार संबंधित स्तरों पर उठाया गया, लेकिन स्थायी समाधान नहीं मिलने के कारण उन्हें खुद आगे आना पड़ा।


पुल बनाने के लिए गांव के करीब 50 से 60 लोगों ने एक समिति गठित की और आपसी सहमति से काम शुरू किया। ग्रामीणों ने फावड़े, तसले और दूसरे औजारों की मदद से लगातार लगभग एक सप्ताह तक श्रमदान किया। इस सामूहिक प्रयास से नदी पर अस्थायी रास्ता तैयार हो गया, जिससे अब लोगों को पहले की तुलना में आवागमन में राहत मिल रही है।


नदी पर पुल नहीं होने के कारण ग्रामीणों को दूसरे रास्ते से होकर जाना पड़ता था। स्थानीय निवासी सुनील मरकाम के मुताबिक, इस वजह से करीब 35 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती थी। इससे रोजमर्रा के काम, बाजार तक पहुंच और आसपास के क्षेत्रों में आने-जाने में परेशानी होती थी। ग्रामीणों की पहल का उद्देश्य इसी लंबी दूरी और मुश्किल आवागमन से छुटकारा पाना था।


पुल को बनाए रखने और आगे मजबूत करने के लिए ग्रामीण समिति ने वाहनों के अनुसार शुल्क निर्धारित किया है। जानकारी के मुताबिक, दोपहिया वाहन से 20 रुपये, ऑटो से 50 रुपये और चारपहिया वाहन से 100 रुपये लिए जा रहे हैं। इस राशि को समिति के पास जमा किया जाता है, ताकि पुल के रखरखाव और सुधार में इस्तेमाल किया जा सके। ग्रामीणों की मेहनत से फिलहाल रास्ता तैयार हो गया है, लेकिन नदी पर स्थायी और सुरक्षित पुल का निर्माण अब भी जरूरी है, ताकि बारिश के दौरान भी गांवों का संपर्क बाधित न हो और लोगों को हर साल इस तरह खुद व्यवस्था बनाने की मजबूरी से राहत मिले।

Share this Story:
7 views • 0 shares
A

Adivasi Samachar Desk

Content Writer

Experienced media professional writing on national and international affairs for over 10 years.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to join the conversation.

Article link copied to clipboard!