BREAKING NEWS
IFFI 2026 में मध्य प्रदेश की ग्रामीण और आदिवासी संस्कृति को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंच पर मिली पहचान। • छतरपुर: आदिवासी-दलित छात्रावासों की बदहाली पर सात दिन से धरना, बजट के इस्तेमाल की जांच की मांग • मंडला: आदिवासी गांव में पुल के लिए सरकार की नाकामी, 7 दिन में ग्रामीणों ने खुद नदी पर बनाया पुल • ક્રિકેટ ચેમ્પિયનશિપ: ભારતીય ટીમે ઓસ્ટ્રેલિયા સામે રોમાંચક મેચમાં ભવ્ય વિજય મેળવ્યો • क्रिकेट चैंपियनशिप: भारत ने अंतिम ओवर के रोमांचक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराया • चुनाव 2026: निर्वाचन आयोग ने घोषित की मतदान तिथियां, पूरे देश में आचार संहिता लागू • Welcome to Adivasi Samachar Portal - Your Premium Digital Daily • Grassroots Journalism • Truth • Integrity • Independence • IFFI 2026 में मध्य प्रदेश की ग्रामीण और आदिवासी संस्कृति को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंच पर मिली पहचान। • छतरपुर: आदिवासी-दलित छात्रावासों की बदहाली पर सात दिन से धरना, बजट के इस्तेमाल की जांच की मांग • मंडला: आदिवासी गांव में पुल के लिए सरकार की नाकामी, 7 दिन में ग्रामीणों ने खुद नदी पर बनाया पुल • ક્રિકેટ ચેમ્પિયનશિપ: ભારતીય ટીમે ઓસ્ટ્રેલિયા સામે રોમાંચક મેચમાં ભવ્ય વિજય મેળવ્યો • क्रिकेट चैंपियनशिप: भारत ने अंतिम ओवर के रोमांचक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराया • चुनाव 2026: निर्वाचन आयोग ने घोषित की मतदान तिथियां, पूरे देश में आचार संहिता लागू • Welcome to Adivasi Samachar Portal - Your Premium Digital Daily • Grassroots Journalism • Truth • Integrity • Independence •
TUESDAY, NOVEMBER 24, 2026 New Delhi, 32°C Sunny
TRUTH • INTEGRITY • INDEPENDENCE
Adivasi News • November 24, 2026 • 04:36 PM
6 views • 0 shares

छतरपुर: आदिवासी-दलित छात्रावासों की बदहाली पर सात दिन से धरना, बजट के इस्तेमाल की जांच की मांग

छात्रावासों में भोजन, स्वच्छता और सुरक्षा की व्यवस्था पर उठे सवाल; सामाजिक कार्यकर्ताओं ने आंदोलन को दिया समर्थन, जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग।

छतरपुर: आदिवासी-दलित छात्रावासों की बदहाली पर सात दिन से धरना, बजट के इस्तेमाल की जांच की मांग

भोपाल: मध्य प्रदेश के छतरपुर में अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों के लिए संचालित छात्रावासों की स्थिति को लेकर मामला गरमा गया है। छात्रावासों में बुनियादी सुविधाओं की कमी और सरकारी बजट के सही इस्तेमाल को लेकर राष्ट्रीय मानव अधिकार सेवा संगठन की जिला अध्यक्ष नेहा सिंह ने विरोध प्रदर्शन शुरू किया है। उनके साथ निशा दुबे भी धरने पर बैठी हैं। दोनों का आंदोलन लगातार सातवें दिन भी जारी है।


प्रदर्शनकारियों का कहना है कि विद्यार्थियों को छात्रावासों में बेहतर भोजन, साफ-सफाई और सुरक्षित आवास जैसी जरूरी सुविधाएं मिलनी चाहिए, लेकिन जमीनी स्तर पर व्यवस्थाओं को लेकर शिकायतें सामने आ रही हैं। उनका आरोप है कि बच्चों की शिक्षा और रहने की सुविधाओं के लिए पर्याप्त सरकारी धन आवंटित होने के बावजूद अपेक्षित सुधार दिखाई नहीं दे रहा है।


आंदोलन को समर्थन देने के लिए सोमवार को आदिवासी नेता अमित भटनागर और केन-बेतवा लिंक परियोजना से जुड़ी सामाजिक कार्यकर्ता दिव्या अहिरवार भी धरना स्थल पहुंचे। दोनों ने छात्रावासों की व्यवस्थाओं को लेकर उठाई गई मांगों का समर्थन किया। अमित भटनागर ने कहा कि विद्यार्थियों से जुड़े इस मुद्दे पर प्रशासन को गंभीरता दिखानी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि मांगों पर कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में आंदोलन का दायरा बढ़ाया जा सकता है।


धरने के दौरान छात्रावासों के लिए आवंटित सरकारी बजट का हिसाब सार्वजनिक करने और उसके उपयोग की जांच कराने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। नेहा सिंह के अनुसार, अनुसूचित जाति और जनजाति के विद्यार्थियों के नाम पर शिक्षा, भोजन और आवास के लिए सरकारी स्तर पर बड़ी धनराशि खर्च की जाती है। ऐसे में यह सुनिश्चित होना चाहिए कि बजट का वास्तविक लाभ विद्यार्थियों को मिले। प्रदर्शनकारियों ने कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच कर दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की है।


नेहा सिंह ने बताया कि छात्रावासों की समस्याओं को लेकर इससे पहले भी सात दिनों तक विरोध प्रदर्शन किया गया था। उस समय जिला संयोजक मनोज कुमार अहिरवार की ओर से समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया गया था। हालांकि, नेहा सिंह का दावा है कि आश्वासन के बाद भी व्यवस्थाओं में कोई ठोस बदलाव नहीं हुआ। इसी के चलते उन्हें दोबारा धरना शुरू करना पड़ा।


दिव्या अहिरवार ने भी सवाल उठाया कि विद्यार्थियों के लिए स्वीकृत राशि का लाभ आखिरकार उन तक किस हद तक पहुंच रहा है। वहीं, प्रदर्शनकारियों ने साफ किया है कि सिर्फ कार्रवाई का भरोसा देने के बजाय शिकायतों की जांच और जवाबदेही तय करना जरूरी है। धरना समाप्त करने को लेकर फिलहाल नेहा सिंह ने मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही है। मंगलवार को धरना स्थल पर भजन और गायत्री मंत्र जाप का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है। अब देखना होगा कि प्रशासन इन शिकायतों पर क्या कदम उठाता है और छात्रावासों की व्यवस्थाओं में सुधार के लिए कोई ठोस पहल कब होती है।

Share this Story:
6 views • 0 shares
A

Adivasi Samachar Desk

Content Writer

Experienced media professional writing on national and international affairs for over 10 years.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to join the conversation.

Article link copied to clipboard!