BREAKING NEWS
गुना में आदिवासियों की जमीन पर दोबारा कब्जे का मामला, 14 लोगों पर कार्रवाई, 10 FIR दर्ज • मंडला के बैगा आदिवासियों के खानपान में मिले सेहतमंद बैक्टीरिया, भोपाल के शहरी लोगों में कम दिखी मौजूदगी • मध्य प्रदेश के छात्रावासों में सुनाई देगी टंट्या मामा की वीरता की कहानी, 4 दिसंबर को होंगे विशेष संवाद कार्यक्रम, बताया जाएगा जनजातीय इतिहास • जयस संगठन ने किया मुंगावली ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन, युवाओं को सौंपी नई जिम्मेदारियां • बैतूल: 348 गोंड आदिवासी परिवारों ने महुआ से तेल बनाने की शुरू की पहल, गांव में ही रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार • रायसेन में 17 साल की नाबालिग आदिवासी बेटी की शादी का खुलासा, 26 वर्षीय पति गिरफ्तार, पांच पर FIR • Welcome to Adivasi Samachar Portal - Your Premium Digital Daily • Grassroots Journalism • Truth • Integrity • Independence • गुना में आदिवासियों की जमीन पर दोबारा कब्जे का मामला, 14 लोगों पर कार्रवाई, 10 FIR दर्ज • मंडला के बैगा आदिवासियों के खानपान में मिले सेहतमंद बैक्टीरिया, भोपाल के शहरी लोगों में कम दिखी मौजूदगी • मध्य प्रदेश के छात्रावासों में सुनाई देगी टंट्या मामा की वीरता की कहानी, 4 दिसंबर को होंगे विशेष संवाद कार्यक्रम, बताया जाएगा जनजातीय इतिहास • जयस संगठन ने किया मुंगावली ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन, युवाओं को सौंपी नई जिम्मेदारियां • बैतूल: 348 गोंड आदिवासी परिवारों ने महुआ से तेल बनाने की शुरू की पहल, गांव में ही रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार • रायसेन में 17 साल की नाबालिग आदिवासी बेटी की शादी का खुलासा, 26 वर्षीय पति गिरफ्तार, पांच पर FIR • Welcome to Adivasi Samachar Portal - Your Premium Digital Daily • Grassroots Journalism • Truth • Integrity • Independence •
THURSDAY, NOVEMBER 26, 2026 New Delhi, 32°C Sunny
TRUTH • INTEGRITY • INDEPENDENCE
Adivasi News • November 26, 2026 • 04:02 PM
11 views • 0 shares

गुना में आदिवासियों की जमीन पर दोबारा कब्जे का मामला, 14 लोगों पर कार्रवाई, 10 FIR दर्ज

हाईकोर्ट के आदेश पर जमीन वापस दिलाने के बावजूद दोबारा कब्जे की शिकायतें, सहरिया आदिवासी परिवारों को न्याय दिलाने के लिए प्रशासन ने दर्ज कराए 10 मामले।

गुना में आदिवासियों की जमीन पर दोबारा कब्जे का मामला, 14 लोगों पर कार्रवाई, 10 FIR दर्ज

भोपाल | गुना जिले में आदिवासी परिवारों को उनकी जमीन वापस दिलाने की प्रशासनिक कोशिशों के बावजूद विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। कुंभराज क्षेत्र में सहरिया समुदाय के जिन परिवारों को उनकी पट्टे की जमीन वापस सौंपी गई थी, वहां दोबारा कब्जे की शिकायतें सामने आई हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने अब पुलिस के जरिए कार्रवाई कराई है। इस सिलसिले में 14 लोगों के खिलाफ 10 आपराधिक प्रकरण दर्ज किए गए हैं।


दरअसल, कुंभराज इलाके में सहरिया आदिवासियों को आवंटित जमीनों पर गैर-आदिवासियों के कब्जे की शिकायत लंबे समय से मिल रही थी। इस मुद्दे को राजस्थान पत्रिका ने 10 सितंबर और अक्टूबर में प्रकाशित खबरों के माध्यम से उठाया था। इसके बाद जिला प्रशासन ने मामले की जांच कराई और कलेक्टर तथा एसडीएम न्यायालय के माध्यम से जमीनों को कब्जे से मुक्त कराने के आदेश जारी किए।


राजस्व विभाग ने मध्य प्रदेश भू-राजस्व संहिता 1959 की धारा 170-बी के तहत जिले के 119 मामलों की जांच की थी। इसमें आदिवासी हितग्राहियों को आवंटित जमीनों पर गैर-आदिवासियों के अवैध कब्जे की बात सामने आई। ग्वालियर हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद एसडीएम न्यायालय ने बेदखली के आदेश दिए। इसके तहत पुलिस की मौजूदगी में जमीनें खाली कराकर वास्तविक आदिवासी हितग्राहियों को वापस दिलाई गईं।


लेकिन जमीन का मालिकाना हक वापस मिलने के बाद भी परिवारों की परेशानी खत्म नहीं हुई। आरोप है कि कुछ लोगों ने फिर से इन खेतों पर कब्जा कर लिया और लाठी-डंडों के दम पर खेती शुरू कर दी। इसके बाद प्रभावित परिवारों ने कलेक्टर और एसडीएम कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायतों के आधार पर प्रशासन ने आपराधिक अतिचार और अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई कराई।


चांचौड़ा एसडीएम अमित सोनी के अनुसार, कुंभराज थाने में दर्ज 10 मामलों में कुल 14 लोगों को आरोपी बनाया गया है। ये मामले रमेश सहरिया, इमरत सहरिया, इमरतलाल सहरिया, श्रीलाल सहरिया, कैलाशनारायण सहरिया, सीताराम सहरिया, जतनबाई सहरिया, मदनलाल सहरिया, मांगीलाल सहरिया और धुरीलाल सहरिया की जमीनों पर कथित कब्जे से संबंधित हैं। आरोपियों में बृजनारायण मीणा, जयप्रकाश मीणा, महेश मीणा, हरिचरण मीणा, गोविंद मीणा, बृजेश मीणा, चंदन रामविलास मीणा, गंगाविशन मीणा और रामदयाल गुर्जर सहित 14 लोगों के नाम शामिल हैं।


एसडीएम ने स्पष्ट किया कि प्रशासन पहले ही हाईकोर्ट के आदेश के तहत आदिवासी परिवारों को उनकी जमीन वापस दिलाने की कार्रवाई कर चुका है। इसके बावजूद दोबारा कब्जे की शिकायतें मिलने पर पुलिस में मामले दर्ज कराए गए हैं। अब एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

Share this Story:
11 views • 0 shares
A

Adivasi Samachar Desk

Content Writer

Experienced media professional writing on national and international affairs for over 10 years.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to join the conversation.

Article link copied to clipboard!