ब्रेकिंग न्यूज़
50 साल से खेती कर रहे आदिवासी परिवारों की जमीन पर प्रशासनिक कार्रवाई, बेदखली से बढ़ा संकट • आदिवासी संस्कृति और भीली लोकपरंपराओं को सहेजने की पहल, डॉ. कंचन कन्नौजे की शोध पुस्तक का राष्ट्रीय सम्मेलन में विमोचन • बैतूल: देवझिरी आदिवासी गांव की अनोखी परंपरा: तुलसी विवाह पर आज भी रचाई जाती है गुड्डे-गुड़िया की शादी, पीढ़ियों से कायम है परंपरा • झिरन्या: कालीकराई में पहली बार लगा आदिवासी मेला, 60 ढोल दलों की प्रस्तुति ने बांधा समां • नर्मदापुरम: जुड़वा बच्चियों के जन्म के दावे पर विवाद, आदिवासी समाज ने जिला अस्पताल के बाहर किया प्रदर्शन • इंदौर में आदिवासी हस्तशिल्प को मिला नया बाजार, पारंपरिक कला की बढ़ी मांग • आदिवासी समाचार पोर्टल में आपका स्वागत है - आपका प्रमुख डिजिटल दैनिक • जमीनी पत्रकारिता • सत्य • निष्ठा • स्वतंत्रता • 50 साल से खेती कर रहे आदिवासी परिवारों की जमीन पर प्रशासनिक कार्रवाई, बेदखली से बढ़ा संकट • आदिवासी संस्कृति और भीली लोकपरंपराओं को सहेजने की पहल, डॉ. कंचन कन्नौजे की शोध पुस्तक का राष्ट्रीय सम्मेलन में विमोचन • बैतूल: देवझिरी आदिवासी गांव की अनोखी परंपरा: तुलसी विवाह पर आज भी रचाई जाती है गुड्डे-गुड़िया की शादी, पीढ़ियों से कायम है परंपरा • झिरन्या: कालीकराई में पहली बार लगा आदिवासी मेला, 60 ढोल दलों की प्रस्तुति ने बांधा समां • नर्मदापुरम: जुड़वा बच्चियों के जन्म के दावे पर विवाद, आदिवासी समाज ने जिला अस्पताल के बाहर किया प्रदर्शन • इंदौर में आदिवासी हस्तशिल्प को मिला नया बाजार, पारंपरिक कला की बढ़ी मांग • आदिवासी समाचार पोर्टल में आपका स्वागत है - आपका प्रमुख डिजिटल दैनिक • जमीनी पत्रकारिता • सत्य • निष्ठा • स्वतंत्रता •
बुधवार, 25 नवंबर 2026 नई दिल्ली, 32°C धूप
सत्य • निष्ठा • स्वतंत्रता
Adivasi News • November 25, 2026 • 01:00 PM
8 views • 0 shares

उमरिया: जंगल बचाने पेड़ों से लिपटे आदिवासी ग्रामीण, घुनघुटी में खनन के खिलाफ चिपको आंदोलन तेज

गिठौरी गांव में बजरंग पावर एंड इस्पात की कोयला परियोजना को लेकर बढ़ा विरोध, तालाब और वनभूमि को लेकर ग्रामीणों ने उठाए सवाल; उमंग सिंघार ने भी सरकार से मांगा जवाब।

उमरिया: जंगल बचाने पेड़ों से लिपटे आदिवासी ग्रामीण, घुनघुटी में खनन के खिलाफ चिपको आंदोलन तेज

भोपाल। मध्यप्रदेश के उमरिया जिले के घुनघुटी क्षेत्र में जंगलों को बचाने की लड़ाई अब आंदोलन का रूप ले चुकी है। यहां आदिवासी ग्रामीण पेड़ों से लिपटकर खनन गतिविधियों का विरोध कर रहे हैं। बजरंग पावर एंड इस्पात लिमिटेड की प्रस्तावित पथोरा वेस्ट कोल ब्लॉक परियोजना को लेकर गिठौरी और आसपास के गांवों में नाराजगी बढ़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि जंगल उनके लिए केवल प्राकृतिक संसाधन नहीं, बल्कि आजीविका, परंपरा और आने वाली पीढ़ियों के अस्तित्व का आधार है।


विरोध की एक बड़ी वजह गिठौरी गांव का टांकी दोड़िया तालाब भी है। ग्रामीणों का आरोप है कि खदान तक सड़क बनाने के लिए तालाब में मिट्टी भराई की जा रही है और पानी पहुंचाने वाले प्राकृतिक रास्ते भी प्रभावित हो रहे हैं। इस जलस्रोत का इस्तेमाल गांव के लोग, उनके मवेशी और आसपास के वन्यजीव करते हैं। ग्रामीणों को आशंका है कि तालाब और जलप्रवाह प्रभावित होने से खेती, पशुपालन और जंगल पर निर्भर परिवारों के सामने पानी का संकट खड़ा हो सकता है।


इस परियोजना को लेकर पर्यावरण संबंधी चिंताओं का उल्लेख केंद्र सरकार के दस्तावेजों में भी मिलता है। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की 22 जनवरी 2026 की सलाहकार समिति की बैठक के रिकॉर्ड के मुताबिक, पथोरा वेस्ट कोल ब्लॉक के लिए 149.6878 हेक्टेयर वनभूमि के उपयोग का प्रस्ताव रखा गया था। इसमें 1,753 पेड़ों की कटाई का प्रस्ताव भी दर्ज है। दस्तावेज में बाघ, तेंदुए, भालू और चीतल जैसे वन्यजीवों की मौजूदगी तथा बांधवगढ़-अचानकमार वन्यजीव कॉरिडोर से परियोजना क्षेत्र की निकटता का उल्लेख है। समिति ने इस प्रस्ताव को कुछ शर्तों के साथ सैद्धांतिक (Stage-I) मंजूरी देने की सिफारिश की थी।


आंदोलन में महिलाओं की भागीदारी भी लगातार सामने आ रही है। 21 नवंबर की अमर उजाला की रिपोर्ट के अनुसार, बारिश के दौरान भी ग्रामीण तालाब के पास धरने पर बैठे रहे और कंपनी के खिलाफ नारेबाजी की। जंगल बचाओ समिति से जुड़े लोगों ने प्रशासन से तालाब की भराई रुकवाने, मौके का निरीक्षण कराने और कंपनी के भूमि संबंधी दस्तावेजों तथा जरूरी अनुमतियों की जांच करने की मांग की है। इससे पहले कंपनी से जुड़े लोगों की शिकायत पर ग्रामीणों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने का मामला भी सामने आया था, जिसके विरोध में ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के सामने प्रदर्शन किया।


उमंग सिंघार ने सरकार से पूछे सवाल


घुनघुटी के जंगलों को लेकर मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भी आवाज उठाई है। 16 नवंबर को सोशल मीडिया पर साझा किए गए अपने संदेश में उन्होंने सवाल किया कि विकास के नाम पर जंगलों का विनाश और आदिवासियों के अधिकारों की अनदेखी आखिर कब तक होती रहेगी। उन्होंने जंगल को आदिवासी समाज की पहचान, संस्कृति और पीढ़ियों की विरासत बताते हुए कहा कि जंगल बचेगा, तभी जीवन बचेगा।


ग्रामीणों की मांग है कि खनन से जुड़ी गतिविधियों और जमीन के इस्तेमाल की निष्पक्ष जांच हो, तालाब एवं प्राकृतिक जलस्रोत सुरक्षित रहें और ग्रामसभा तथा आदिवासी परिवारों के कानूनी अधिकारों का सम्मान किया जाए। दूसरी ओर, कंपनी के महाप्रबंधक शशिधर द्विवेदी ने मीडिया से कहा है कि खदान का काम केंद्र और मध्यप्रदेश सरकार के नियमों तथा आवश्यक अनुमतियों के तहत किया जा रहा है। ऐसे में अब प्रशासन के सामने ग्रामीणों की शिकायतों, कंपनी के दस्तावेजों और पर्यावरणीय प्रभावों की निष्पक्ष जांच कर स्थिति स्पष्ट करने की चुनौती है।

Share this Story:
8 views • 0 shares
A

Adivasi Samachar Desk

Content Writer

Experienced media professional writing on national and international affairs for over 10 years.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to join the conversation.

Article link copied to clipboard!