BREAKING NEWS
मंडला में बैगा परिवारों को नहीं मिल रहा पीने का पानी, उमंग सिंघार ने सरकार की योजनाओं पर उठाए सवाल • जबलपुर: परमाणु परियोजना के खिलाफ एकजुट हुए आदिवासी संगठन, प्रदेशभर में उठी सभी प्रोजेक्ट रद्द करने की मांग • आदिवासी महिला की हत्या से श्योपुर में आक्रोश, महिला की मर्जी और सुरक्षा पर उठे सवाल • मंडला के विकास को लेकर बढ़ा विवाद, मेडिकल कॉलेज और आदिवासी कल्याण पर सांसद-अधिकारी आमने-सामने • बैगा बच्चों की मौत पर सवालों के बीच BJP विधायक का विवादित बयान, आदिवासी समाज को लेकर सरकार की नीति पर उठे सवाल • पन्ना: केन-बेतवा परियोजना के मुआवजे और वन अधिकार समेत 11 मांगों को लेकर किसान-आदिवासियों ने निकाली रैली • Welcome to Adivasi Samachar Portal - Your Premium Digital Daily • Grassroots Journalism • Truth • Integrity • Independence • मंडला में बैगा परिवारों को नहीं मिल रहा पीने का पानी, उमंग सिंघार ने सरकार की योजनाओं पर उठाए सवाल • जबलपुर: परमाणु परियोजना के खिलाफ एकजुट हुए आदिवासी संगठन, प्रदेशभर में उठी सभी प्रोजेक्ट रद्द करने की मांग • आदिवासी महिला की हत्या से श्योपुर में आक्रोश, महिला की मर्जी और सुरक्षा पर उठे सवाल • मंडला के विकास को लेकर बढ़ा विवाद, मेडिकल कॉलेज और आदिवासी कल्याण पर सांसद-अधिकारी आमने-सामने • बैगा बच्चों की मौत पर सवालों के बीच BJP विधायक का विवादित बयान, आदिवासी समाज को लेकर सरकार की नीति पर उठे सवाल • पन्ना: केन-बेतवा परियोजना के मुआवजे और वन अधिकार समेत 11 मांगों को लेकर किसान-आदिवासियों ने निकाली रैली • Welcome to Adivasi Samachar Portal - Your Premium Digital Daily • Grassroots Journalism • Truth • Integrity • Independence •
FRIDAY, NOVEMBER 27, 2026 New Delhi, 32°C Sunny
TRUTH • INTEGRITY • INDEPENDENCE
Adivasi News • November 27, 2026 • 02:20 PM
20 views • 2 shares

पन्ना: केन-बेतवा परियोजना के मुआवजे और वन अधिकार समेत 11 मांगों को लेकर किसान-आदिवासियों ने निकाली रैली

संविधान दिवस पर निकाली गई रैली में किसानों और ग्रामीणों ने उठाए विस्थापन, जमीन के पट्टे और वन अधिकारों से जुड़े सवाल, मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी।

पन्ना: केन-बेतवा परियोजना के मुआवजे और वन अधिकार समेत 11 मांगों को लेकर किसान-आदिवासियों ने निकाली रैली

भोपाल। विकास परियोजनाओं के चलते जमीन, मकान और आजीविका से जुड़ी परेशानियों का सामना कर रहे पन्ना जिले के ग्रामीणों ने अब अपनी मांगों को लेकर आंदोलन तेज करने का संकेत दिया है। संविधान दिवस के मौके पर 26 नवंबर को जय किसान संगठन के नेतृत्व में किसानों, आदिवासियों और अन्य प्रभावित परिवारों ने जिला मुख्यालय पर रैली निकालकर विरोध जताया। छत्रसाल पार्क से शुरू हुआ यह प्रदर्शन कलेक्ट्रेट पहुंचा, जहां अपर कलेक्टर मधुवंत राव धुर्वे को राज्यपाल के नाम 11 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया।


इस विरोध प्रदर्शन में केन-बेतवा लिंक परियोजना से प्रभावित परिवारों के मुआवजे और पुनर्वास का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। संगठन के नेता अमित भटनागर ने कहा कि कई परिवारों की जमीन और मकान प्रभावित होने के बावजूद उन्हें अब तक पूरा मुआवजा नहीं मिला है। इसके साथ ही ललितपुर-सिंगरौली रेलमार्ग के कारण सिंचित जमीन के असिंचित होने तथा माझगवां और रूंझ सिंचाई परियोजनाओं से प्रभावित किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं होने पर भी नाराजगी जताई गई।



ग्रामीणों ने आदिवासी परिवारों के जमीन संबंधी अधिकारों को लेकर भी प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया। संगठन ने बताया कि कनेरी गांव के कई परिवार करीब 18 वर्षों से जमीन के पट्टों का इंतजार कर रहे हैं। पाठा, प्रतापपुर और छतेही क्षेत्रों में वन अधिकार, खेतों की घेराबंदी और जमीन पर लंबे समय से रह रहे परिवारों से जुड़े विवाद भी लंबित हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि इन मामलों में देरी के कारण ग्रामीणों को अपनी जमीन और आजीविका की सुरक्षा को लेकर परेशानी झेलनी पड़ रही है।


पन्ना के पुरुषोत्तम नगर का मामला भी ज्ञापन में शामिल रहा, जहां आर्थिक रूप से कमजोर कुछ परिवारों को करीब 30 वर्षों से रहने के बावजूद मकान खाली करने और उन्हें तोड़ने के नोटिस मिलने की बात कही गई। संगठन ने इन परिवारों को बेघर होने से बचाने और उचित पुनर्वास की व्यवस्था करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान संगठन ने प्रशासन और पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। अमित भटनागर का आरोप था कि आम लोगों की शिकायतों पर कार्रवाई में देरी होती है, जबकि मकान तोड़ने और कथित फर्जी मामलों में पुलिस कार्रवाई तेजी से की जाती है।


गौरतलब है कि केन-बेतवा लिंक परियोजना के तहत मध्य प्रदेश के पन्ना और छतरपुर जिलों के कुल 22 गांव प्रभावित हैं। केंद्र सरकार की ओर से पात्र परिवारों के लिए मुआवजे और पुनर्वास के प्रावधान किए गए हैं, लेकिन प्रभावित लोगों की ओर से पात्रता और भुगतान को लेकर शिकायतें लगातार सामने आती रही हैं। ज्ञापन सौंपने के बाद संगठन ने साफ किया कि प्रभावित परिवारों को केवल आश्वासन नहीं, बल्कि उनकी समस्याओं का ठोस समाधान चाहिए। प्रशासन ने मांगों की जांच कर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है। वहीं संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कदम नहीं उठाए गए तो जिले में व्यापक आंदोलन किया जाएगा।

Share this Story:
20 views • 2 shares
A

Adivasi Samachar Desk

Content Writer

Experienced media professional writing on national and international affairs for over 10 years.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to join the conversation.

Article link copied to clipboard!