BREAKING NEWS
50 साल से खेती कर रहे आदिवासी परिवारों की जमीन पर प्रशासनिक कार्रवाई, बेदखली से बढ़ा संकट • आदिवासी संस्कृति और भीली लोकपरंपराओं को सहेजने की पहल, डॉ. कंचन कन्नौजे की शोध पुस्तक का राष्ट्रीय सम्मेलन में विमोचन • बैतूल: देवझिरी आदिवासी गांव की अनोखी परंपरा: तुलसी विवाह पर आज भी रचाई जाती है गुड्डे-गुड़िया की शादी, पीढ़ियों से कायम है परंपरा • झिरन्या: कालीकराई में पहली बार लगा आदिवासी मेला, 60 ढोल दलों की प्रस्तुति ने बांधा समां • नर्मदापुरम: जुड़वा बच्चियों के जन्म के दावे पर विवाद, आदिवासी समाज ने जिला अस्पताल के बाहर किया प्रदर्शन • इंदौर में आदिवासी हस्तशिल्प को मिला नया बाजार, पारंपरिक कला की बढ़ी मांग • Welcome to Adivasi Samachar Portal - Your Premium Digital Daily • Grassroots Journalism • Truth • Integrity • Independence • 50 साल से खेती कर रहे आदिवासी परिवारों की जमीन पर प्रशासनिक कार्रवाई, बेदखली से बढ़ा संकट • आदिवासी संस्कृति और भीली लोकपरंपराओं को सहेजने की पहल, डॉ. कंचन कन्नौजे की शोध पुस्तक का राष्ट्रीय सम्मेलन में विमोचन • बैतूल: देवझिरी आदिवासी गांव की अनोखी परंपरा: तुलसी विवाह पर आज भी रचाई जाती है गुड्डे-गुड़िया की शादी, पीढ़ियों से कायम है परंपरा • झिरन्या: कालीकराई में पहली बार लगा आदिवासी मेला, 60 ढोल दलों की प्रस्तुति ने बांधा समां • नर्मदापुरम: जुड़वा बच्चियों के जन्म के दावे पर विवाद, आदिवासी समाज ने जिला अस्पताल के बाहर किया प्रदर्शन • इंदौर में आदिवासी हस्तशिल्प को मिला नया बाजार, पारंपरिक कला की बढ़ी मांग • Welcome to Adivasi Samachar Portal - Your Premium Digital Daily • Grassroots Journalism • Truth • Integrity • Independence •
WEDNESDAY, NOVEMBER 25, 2026 New Delhi, 32°C Sunny
TRUTH • INTEGRITY • INDEPENDENCE
Adivasi News • November 25, 2026 • 03:32 PM
4 views • 0 shares

झिरन्या: कालीकराई में पहली बार लगा आदिवासी मेला, 60 ढोल दलों की प्रस्तुति ने बांधा समां

देहरिया ग्राम पंचायत के कालीकराई गांव में आयोजित मेले में 5 हजार से अधिक ग्रामीण शामिल हुए। ढोल प्रतियोगिता में बड़वानी, बुरहानपुर और खंडवा समेत कई क्षेत्रों के कलाकारों ने हिस्सा लिया।

झिरन्या: कालीकराई में पहली बार लगा आदिवासी मेला, 60 ढोल दलों की प्रस्तुति ने बांधा समां

भोपाल। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के झिरन्या क्षेत्र के कालीकराई गांव में पहली बार आदिवासी संस्कृति और परंपराओं को समर्पित भव्य मेले का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत देहरिया में रविवार शाम आयोजित इस कार्यक्रम में जननायक टंट्या मामा की गाथा पूजन विशेष आकर्षण रहा। आयोजन में आसपास के गांवों के अलावा दूर-दराज के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग शामिल हुए। करीब 5 हजार से अधिक लोगों की मौजूदगी ने मेले को उत्सव का रूप दे दिया।


कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण पारंपरिक ढोल प्रतियोगिता रही, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लगभग 60 ढोल दलों ने हिस्सा लिया। बड़वानी, बुरहानपुर, खंडवा, सिरवेल महादेव, झोपाली और नेपानगर सहित कई इलाकों के कलाकारों ने अपनी पारंपरिक कला और हुनर का प्रदर्शन किया। प्रत्येक दल में 15 से 20 कलाकार शामिल थे। ढोल की गूंजती थाप और कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।


प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले ढोल दलों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले राजू डुडवे एवं ग्राम पंचायत देहरिया के सरपंच के दल को 11,111 रुपये की राशि प्रदान की गई। वहीं दूसरे स्थान पर रहे दल को आयोजन समिति की ओर से 7,007 रुपये, तीसरे स्थान के लिए जिला पंचायत सदस्य जिंदर बड़ोले की ओर से 5,051 रुपये और चौथे स्थान के लिए बड़िया सिसोदिया की ओर से 2,121 रुपये दिए गए। इसके अतिरिक्त मुन्नालाल मोरे और नीली खली की ओर से सभी ढोल दलों को 700-700 रुपये की प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की गई।


सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मेले में मनोरंजन और खानपान की भी विशेष व्यवस्था की गई थी। विभिन्न दुकानों, खाने-पीने के स्टॉल और झूलों पर लोगों की अच्छी-खासी भीड़ रही। बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने उत्साह के साथ मेले का आनंद लिया। इस दौरान पारंपरिक संस्कृति के प्रदर्शन के साथ ग्रामीणों को आपसी मेल-मिलाप और सामूहिक सहभागिता का अवसर भी मिला।


सामाजिक कार्यकर्ता राजू डुडवे ने आयोजन को क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक और यादगार पहल बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से आदिवासी समाज की परंपराओं, लोककलाओं और सांस्कृतिक विरासत को एक मंच मिलता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में जिंदर बड़ोले, बड़िया सिसोदिया, मालसिंह तड़ोले, सुखाराम रावत, मुकेश रावत, सुभाष डावर, थावरिया डावर, हरिसिंह रावत, दिनेश बनानें, माधु रावत और फूलसिंह रावत सहित कई लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


कालीकराई में आयोजित इस पहले आदिवासी सांस्कृतिक मेले ने क्षेत्र की पारंपरिक विरासत को व्यापक पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। विभिन्न जिलों से आए कलाकारों और हजारों ग्रामीणों की भागीदारी ने यह संदेश दिया कि लोककला और परंपराएं आज भी आदिवासी समाज की पहचान और सामुदायिक एकता का मजबूत आधार हैं।

Share this Story:
4 views • 0 shares
A

Adivasi Samachar Desk

Content Writer

Experienced media professional writing on national and international affairs for over 10 years.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to join the conversation.

Article link copied to clipboard!